संस्कृति - अयोध्या

आज का राशिफल 29 मार्च 2025

मेष राशि:
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भली-भांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी, आपका दिन शानदार रहेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 4

वृष राशि:
आज आपका दिन व्यापार में निवेश के लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने सीनियर्स से किसी प्रैक्टिकल को पूरा करने में मदद लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोडा सचेत रहने की जरूरत हैं। सॉफ्टवेयर इंजिनीयर्स आज किसी टारगेट को पूरा कर लेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए, इससे आपको उनकी मदद मिलती रहेगी। नवविवाहित दंपति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आप जरुरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स आज बड़ी डील फाइनल करेंगे, जिससे अच्छा लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5

कर्क राशि:
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बिजनेस में किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। आज जीवनसाथी से आपको उपहार मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा। राजनीति में आपका मान सम्मान होगा। आज परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। छात्र आज ग्रुप स्टडी करने का मन बनाएंगे। साथ ही किसी विषय पर शिक्षकों की सलाह भी लेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

सिंह राशि:
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरुरत है। लवमेट के बीच हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी। आज आप बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करें। किसी दोस्त की सहायता से कॉलेज का रुका काम पूरा कर लेंगे। आज ऑफिस में आपका काम चेंज हो सकता है। वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज आप परिवार वालों से इस बारे में बात कर सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2

कन्या राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज थोडा धैर्य बनाये रखने से आपके रुके कार्यों की पूर्ति होगी। आज आपका बिजनेस बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। ज्ञान का स्तर उच्च होगा। स्वजनों के मध्य मेलजोल व प्यार बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांसेस हैं। आज पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में किये गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। आज आपके भाई आपसे मदद मांग सकते हैं, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 4

तुला राशि:
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे आपके बीच मधुरता बढ़ेंगी। आज आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थी आज पढ़ाई में रुचि लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी खास मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज नई सोच से व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन स्पेशल रहेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्र आज कंप्यूटर सीखने का मन बनाएंगे। आज आप किसी जरुरी टॉपिक को क्लियर करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 7

धनु राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। विद्यार्थी आज टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें तो अवश्य सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह उन्नति के द्वार खोलेगी। नए व्यापार शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरुर ले लें। ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा कर लेंगे। वाहन खरीदने का विचार आज अपने परिवार के साथ करेंगे। पहले किए गए निवेश से आज आपको फायदा होगा।
शुभ रंग- मैरुन
शुभ अंक- 1

मकर राशि:
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। लवमेट को आज लंच पर जाने का मौका मिलेगा। शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। काफी समय से परिवार से दूर रह रहे लोगों को परिवारजनों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4

कुंभ राशि:
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में अच्छा पद मिलेगा।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 6

मीन राशि:
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। आपके दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी। साइबर कैफ़े चला रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आज आपके पिता, आपको किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे कहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। सोशल मीडिया में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। आज जल्दबाजी में लिया फैसला गलत भी हो सकता है, इसलिए थोड़ा सोंच विचार कर ही फैसला करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2

News Desk

The News Desk at Janmorcha.in is committed to delivering timely, accurate, and in-depth coverage of the latest events from across the globe. Our team of seasoned journalists and editors work tirelessly to ensure that our readers are informed with the most current and reliable news. Whether it's breaking news, politics, sports, or entertainment, the News Desk is dedicated to providing comprehensive analysis and insights that matter to our audience. Trust the News Desk at Janmorcha.in to keep you informed with the news that shapes the world around us.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button