छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख से हुआ पार

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रिपोर्टिंग करके छत्तीसगढ़ की जानकारी प्रस्तुत की गई। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियान, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समाज में भाजपा सदस्यता, की प्रशंसा की गई।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख पार कर लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को बधाई देते हुए सबके समन्वित पुरुषार्थ व पराक्रम को नमन किया है। विदित रहे, प्रदेश में विगत 3 सितम्बर से भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई थी। 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक भाजपा ने अपनी रिकॉर्ड सदस्य संख्या 50,09,658 के आँकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है।

सिंहदेव ने कहा कि भाजपा सदस्यता लेने के लिए प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह परिलक्षित हुआ और स्वस्फूर्त रिस्पॉन्स देकर ज्यादा-से-ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन का सुपरिणाम है। इस बार सदस्यता की विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया सुनिश्चित की गई थी, इसलिए इस अभियान में समय काफी लगा है। इधर इस पूरी अवधि में काफी तीज-त्योहार भी पड़े। बावजूद इसके, प्रदेश में भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार हो जाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में 34,09,158 लोगों को फार्म भरकर सदस्यता दिलाई गई, 06.40 लाख सदस्य मिस्ड कॉल के जरिए बने। इस प्रकार 40,49,158 सदस्य आॅनलाइन बनाए गए। 09,60,500 सदस्य आॅफलाइन बनाए गए, जिनकी डाटा एंट्री जारी है।

News Desk

The News Desk at Janmorcha.in is committed to delivering timely, accurate, and in-depth coverage of the latest events from across the globe. Our team of seasoned journalists and editors work tirelessly to ensure that our readers are informed with the most current and reliable news. Whether it's breaking news, politics, sports, or entertainment, the News Desk is dedicated to providing comprehensive analysis and insights that matter to our audience. Trust the News Desk at Janmorcha.in to keep you informed with the news that shapes the world around us.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button