मध्यप्रदेशराज्य

शासकीय वाहन चालक-यांत्रिक कर्मचारी संघ में फूट

भोपाल । शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की भोपाल नगर निगम शाखा के अध्यक्ष की बदसलूकी से नाराज संघ के 19 जोन अध्यक्ष और उनके 3000 समर्थकों ने संघ छोड़ दिया है। इन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि संघ के नगर निगम अध्यक्ष इरफान अल्ताफ का बोलचाल ठीक नहीं है। वे बात-बात में बदसलूकी करते हैं। कर्मचारियों ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान को संघ के नगर निगम अध्यक्ष से बढ़ती नाराजगी की सूचना दी, पर कुछ नहीं हुआ। आखिर 19 जोन अध्यक्ष ने 15 दिन पहले इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो जोन अध्यक्षों के 3000 समर्थकों ने भी संघ छोड़ दिया। नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर इसी संघ ने बड़े आंदोलन की घोषणा की थी। इसके लिए जोन स्तर पर बैठकों का दौर चला। जिनमें कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मानसिक रूप से तैयार किया गया। इसी के सहारे संघ ने नगर निगम के कर्मचारियों के बीच अपनी साख बनाई, पर संघ के नगर निगम अध्यक्ष के बोल कर्मचारियों को चुभ गए और उन्होंने संघ से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। संघ की सदस्यता छोडऩे वालों में यांत्रिक कर्मचारी, वाहन चालक, डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों ने साफ कहा है कि उन्हें ऐसा अध्यक्ष नहीं चाहिए, जो बात-बात में अहसान जताता हो और हमें नीचा दिखाने की कोशिश करता हो। कर्मचारी इस बात से भी नाराज हैं कि संघ के नगर निगम अध्यक्ष की शिकायतों को संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने भी तवज्जो नहीं दी।

अधिकारियों पर दबाव बनाने को कहते थे अध्यक्ष
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संघ के नगर निगम अध्यक्ष अधिकारियों पर जबरिया दबाव बनाने को कहते थे। वहीं किसी की कुछ भी सुनवाई न करते हुए वे अपनी बात मनवाने के प्रयास करते थे। संघ के नगर निगम अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से नाराज नगर निगम कर्मचारियों का इस्तीफा होते ही नगर निगम में काम कर रहे अन्य कर्मचारी संघ सक्रिय हो गए हैं। उन संगठनों के पदाधिकारी रुठे हुए कर्मचारियों से मेल-जोल कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि ये कर्मचारी उनके साथ आ जाएं। ऐसा होता है तो संबंधित कर्मचारी संगठनों का नगर निगम में रुतबा बढ़ जाएगा।

News Desk

The News Desk at Janmorcha.in is committed to delivering timely, accurate, and in-depth coverage of the latest events from across the globe. Our team of seasoned journalists and editors work tirelessly to ensure that our readers are informed with the most current and reliable news. Whether it's breaking news, politics, sports, or entertainment, the News Desk is dedicated to providing comprehensive analysis and insights that matter to our audience. Trust the News Desk at Janmorcha.in to keep you informed with the news that shapes the world around us.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button